Search

April 30, 2026 7:31 pm

बलरामपुर में दीदी बाड़ी योजना में अनियमितता का मामला, जांच शुरू,बीडीओ।

मनरेगा लोकपाल ने महिलाओं से जानकारी ली, सत्यता मिलने पर रिकवरी के साथ कार्रवाई का आश्वासन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के बिचामहल पंचायत के बलरामपुर गांव में दीदी बाड़ी योजना में भारी अनियमितता का मामला को लेकर उजागर होने के पश्चात गांव की सीता आजीविका महिला ग्राम संगठन के दीदियों द्वारा जिला प्रशासन व प्रखंड प्रशासन को आवेदन देकर जांच कर करवाई करने का मांग किया था।इसी निमित्त सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी एवं मनरेगा लोकपाल विनोद प्रमाणिक बलरामपुर गांव पहुंचकर समूह की महिलाओं से कई आवश्यक जानकारी लिए।मनरेगा लोकपाल विनोद प्रमाणिक ने बताया कि समूह की महिलाओं से कई आवश्यक जानकारी लिया गया हर बिंदु पर जांच कर रहे हैं सत्यता मिलने पर रिकवरी के साथ कारवाई की जाएगी। बता दे कि गांव की सीता आजीविका महिला ग्राम संगठन के दर्जनों महिलाओ ने उपविकास आयुक्त को आवेदन देकर वर्ष 2020 से 2023 में स्वीकृत मनरेगा के तहत दीदीबाड़ी योजना की राशि के निकासी का जांच कर तत्कालीन रोजगार सेवक रबिकुल व स्थानीय बिचोलिया पर कानूनी करवाई करने की मांग किया था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!