Search

October 5, 2026 5:57 pm

कबड्डी में पाकुड़ का दमदार प्रदर्शन, राज्य स्तर पर बना उपविजेता।

खूंटी और बोकारो को हराकर फाइनल में पहुंची टीम, प्रिंस कुमार रॉय बने ‘बेस्ट रेडर’

पाकुड़। 20वीं झारखंड राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता में पाकुड़ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम ने क्वार्टर फाइनल में खूंटी और सेमीफाइनल में बोकारो को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। निर्णायक मुकाबले में पाकुड़ की भिड़ंत कोडरमा से हुई, जहां टीम को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। पूरे टूर्नामेंट में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने दमदार खेल, बेहतर तालमेल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। टीम के प्रिंस कुमार रॉय को प्रतियोगिता का ‘बेस्ट रेडर’ चुना गया। उनकी शानदार रेडिंग ने टीम के प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। टीम की उपलब्धि पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है। उपविजेता बनना भी जिले के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों को इस अनुभव से सीख लेकर आगे और बेहतर तैयारी के साथ विजेता बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। जिला क्रीड़ा पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!