इकबाल हुसैन
महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो० स्टीफन मरांडी ने महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा सब स्टेशन में खराब पड़े 5 MVA ट्रांसफार्मर के जगह में नया ट्रांसफार्मर के लिए झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड के एमडी के.के वर्मा से आज राँची में मिलकर वार्ता किया। और खराब पड़े ट्रांसफार्मर के बदले 5 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर जल्द उपलब्धल कराने का मांग किया। तथा जियापानी ग्रिड स्टेशन को चालू करवाने का भी मांग किया। विधायक ने कहा की हाथीमारा 5 एमवीए ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण क्षेत्र मे बिजली आपुर्ति व्यवस्था पुरी तरह से चरमरा गई है। आम जीवन अस्त व्यस्त हैं साथ ही कृषि क्षेत्र भी प्रभावित हो रही है । अत: हाथीमारा बिजली सब-स्टेशन मेें 5 एमवीए का ट्रांसफार्मर अविलंब उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे ताकि क्षेत्र में बिजली आपुर्ति ठीक ढंग से जल्द से जल्द बहाल हो सकें। इस पर एमडी ने कहा कि चार से पाँच दिनों के अन्दर हाथीमरा सब स्टेशन में 5 MVA का ट्रांसफार्मर लगा दिया जाएगा और सुचारू रूप से बिजली चालू कर दिया जाएगा। इस पर विभाग बहुत तेजी से काम कर रहा है। और उम्मीद है जल्द ही हो जाएगा और नवंम्बर तक जियापानी ग्रिड ग्रिड को भी चालू करवाने का काम कर देंगे। विदित हो कि इससे पहले भी विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी झारखंड उर्जा विकास निगम लिमिटेड को हाथीमरा सब स्टेशन के लिए 5 MVA ट्रांसफार्मर और जियापानी ग्रिड चालू करवाने के लिए पत्र भेजकर और वार्ता भी किये थे।





