Search

October 10, 2026 5:31 pm

कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ने ग्रामीण विकास मंत्री से की मुलाकात, सड़क और नाली निर्माण के लिए किया आग्रह।

राजकुमार भगत

पाकुड़। हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोवर आलम ने राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री सह पाकुड़ जिला प्रभारी मंत्री डा इरफान अंसारी से रांची मंत्रालय में मुलाकात कर हिरणपुर प्रखंड के मोहनपुर पंचायत के करंडंगा से गोपालपुर तक सड़क निर्माण 2 किलोमीटर, देवपुर से महरो तक सड़क निर्माण लग्भग 3 किलो मीटर,हिरनपुर मवेशी हाट से रणीपुर तक, पक्की नाली निर्माण करवाने का आग्रह किया।मंत्री ने अश्वशन दिया की मैं जल्द ही पाकुड़ जिला आऊंगा और इन सभी योजनाओं निरीक्षण करूंगा। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया की हिरणपुर में बड़ा हटिया लगता है जिसमे पाकुड़ दुमका गोड्डा साहेबगंज बंगाल के लोग आते हैं और बड़ा हटिया लगता है । सभी को हटिया के ओर से आने पर गंदे पानी में चलना पड़ता है । सड़क बनते ही खराब हो रहा है । इसकी अतिवश्यकता है । दूसरा मोहनपुर सहित गई गांव के लोगो को हिरणपुर जाने के लिए डांगापाडा जाना पड़ता है । अगर उक्त सड़क बन जाता है तो लोग जल्दी पहुंचेंगे । देवपुर का भी वही हाल है । मंत्री महोदय ने कहा कि मैं कोशिश करूंगा की इन सभी कामों को करवा दूं। मौके पर कांग्रेस नेता रासका हेंब्रम आबिद इस्लाम मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!