एस कुमार
महेशपुर थाना क्षेत्र के महेशपुर बजाज शोरूम के समीप एक पार्ट्स दुकान के बरामदा से टोचन तार की चार बंडल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है. वही दूकानदार अली अकबर ने महेशपुर थाना में लिखित शिकायत कर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. दर्ज शिकायत में उल्लेख किया गया है की 22 सितंबर दोपहर को खाना खाने घर धितोडा चला आया था. इसी बीच करीब 3:30 बजे ट्रास्फार्रमर की ओर से फोन आई कि आपका तार पहुँचा है. कहां रखने की बात कही. वही मैने कहा कि दुकान के बरामदा में रखने को कहा. वापस दुकान लौटने पर तार गायब था. सीसीटीवी फुटैज जांच करने पर एक युवक तार चोरी कर ले जाते देखा गया. पुलिस वादी के शिकायत पर मामला दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करते हुए तार चोर को पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र से तार की बरामदगी करते हुए चोर सोमनाथ हाजरा मुरारई निवासी को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को स्वास्थ्य जांच कराकर पाकुड़ जेल भेज दिया।





