Search

April 30, 2026 3:15 pm

तालपहाड़ी में अवैध लकड़ी का कारोबार जोरों पर, वन विभाग और पुलिस अनजान

स्थानीय माफिया जंगल से लकड़ी काटकर पश्चिम बंगाल भेजते हैं, फॉरेस्टर ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के तालपहाड़ी गांव में अवैध लकड़ी का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के अनुसार स्थानीय माफिया हिरणपुर थाना क्षेत्र के जंगल एवं लिट्टीपाड़ा थाना के जंगल से पहले काटकर एकत्रित करते हैं फिर बोटा का आकार देकर रात के अंधेरे में पश्चिम बंगाल की ओर भेजते हैं। जब हमारे संवाददाता बुधवार को तालपहाड़ी गांव पहुंचा तो सरस्वती मंदिर के पास अवैध लकड़ी का बोटा एकत्रित के साथ साथ चिरान का जुगाड भी पाया। इसका मतलब साफ है कि माफिया सरस्वती मंदिर के पास जंगल से लकड़ी काटकर लाते हैं फिर बोटा का आकर देकर रात के अंधेरे में बंगाल भेजते हैं। सूत्रों से जानकारी मिला है कि माफिया तालपहाड़ी गांव निवासी हैं।और इनका लकड़ी का व्यापार कई वर्षों से संचालित है। लेकिन सबसे हैरानी वाली बात है कि न तो वन विभाग को सूचना है और न ही पुलिस को।जिसके कारण बिना डरे धड़ल्ले से कार्य को भी अंजाम देते हैं। एक ओर सरकार लगातार वृक्ष लगा कर लाखों रुपए खर्च करते हैं। लेकिन चंद माफिया अपने जेब भरने के लिए जंगल को उजाड़ने में तुले है।

क्या कहते हैं फॉरेस्टर

फॉरेस्टर बबलू देहरी ने कहा कि अवैध लकड़ी का काटने का सूचना नहीं है, अगर इस तरह का कार्य कर रहा है तो निश्चित कारवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!