Search

April 30, 2026 12:12 pm

पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर में शिक्षकों की कमी, छात्रों के लिए बनी बड़ी चुनौती

1220 नामांकित छात्रों के लिए महज 10 शिक्षक, नियमानुसार 31 शिक्षकों की आवश्यकता, छात्रों के भविष्य पर असर

सुस्मित तिवारी

पाकुड़ के हिरणपुर बाजार स्थित पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय में शिक्षकों की कमी ने छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। विद्यालय में 1220 नामांकित छात्र हैं, लेकिन शिक्षकों की संख्या महज 10 है, जिसमें प्रधानाध्यापक और दो सरकारी शिक्षक सहित आठ सहायक अध्यापक हैं।
नियमानुसार प्रति 40 छात्रों पर एक शिक्षक होना आवश्यक है, लेकिन यहां शिक्षकों की कमी के कारण छात्रों को पर्याप्त ध्यान नहीं मिल पा रहा है। इससे छात्रों की शिक्षा और विद्यालय की उपलब्धि पर असर पड़ रहा है।
विद्यालय में आदिवासी छात्रों की संख्या 229, हरिजन छात्रों की संख्या 230, ओबीसी छात्रों की संख्या 412, अल्पसंख्यक छात्रों की संख्या 345 और सामान्य छात्रों की संख्या 4 है। विद्यालय के पास पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से छात्रों को पूरी तरह से ध्यान नहीं मिल पा रहा है, जिससे उनका भविष्य खतरे में पड़ गया है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए नियुक्त शिक्षकों से विद्यालय में शिक्षकों की कमी पूरी होगी और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!