बीजेपी नेताओं द्वारा दिए जा रहे पाकुड़ के मुसलमान विरोधी बयान पर जनता देगी उचित जवाब
यासिर आरफात
पाकुड़ : स्टेट कॉर्डिनेटर युथ कांग्रेस सोशल मीडिया झारखंड, आनसारुल हक़ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा है कि कांग्रेस के कद्यावर नेता आलमगीर आलम के सामने जितने भी नेता नजर आ रहा है सभी के सभी बीजेपी की बी टीम है. इन नेताओं की सिर्फ एक ही मंशा है और वह है आलमगीर आलम को हराना और बीजेपी को जिताना, क्योंकि उन्हें भी पता है कि हम खुद जीत नहीं सकते. तो कम से कम आलमगीर आलम के जो वोटर हैं उन्हें लोभ,लालच देकर उनका थोड़ा बहुत वोट काट जरूर सकते हैं,जिससे भाजपा को फायदा हो और बीजेपी चुनाव जीत जाए. आनसारुल हक ने अपने बयान में आगे लिखा है कि जिस तरीके से पूरे देश भर में बीजेपी ने नफरत फैलाने का काम किया है उस नफ़रत के जहर को पाकुड़ जिला के लोगों के दिमाग में भी भरने का प्रयास बीजेपी के द्वारा किया जा रहा है. फिर भी पाकुड़ जिला के नए पुराने नेता सब बीजेपी पार्टी को समर्थन भी कर रहे हैं. क्योंकि अभी तक जितने भी बीजेपी के नेताओं ने पाकुड़ जिला के मुसलमानों के खिलाफ जो भी बयान दिए हैं, जैसे कि कई भाजपा के नेता पाकुड़ में रह रहे मुसलमानों को बांग्लादेशी घुसपैठिया बताया है,यहां के नेताओं ने अभी तक किसी ने इसका विरोध नहीं किया है. इससे साफ जाहिर है कि भाजपा के हर एक बयान से और हर एक नीति से यहां के नए पुराने सभी नेता लोग समर्थन करते हैं. उन्होंने बगैर किसी का नाम लिए पूछा है कि नए पुराने जो भी नेता हैं वो पहले इस बात का जवाब दे कि भाजपा नेताओं द्वारा पाकुड़ जिला के मुसलमानों के बारे में जो भी बयान दिए जाते हैं उनका समर्थन करते हैं या विरोध करते हैं. इन सभी नेताओं का एक ही मकसद कि पाकुड़ से आलमगीर आलम साहब जी को कैसे हराया जाय। आनसारुल हक ने ये भी बताया कि आलमगीर आलम साहब की लोकप्रियता इतना हैं कि उनके अनुपस्थिति में भी कार्यकर्त्ताओं ने पूरे पाकुड़ को जाम करते हुए ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाया।





