जिप अध्यक्ष ने जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी और लाभ लेने के लिए किया प्रेरित।
अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत उदालबनी ग्राम (पहाड़ी) में भैंस लड़ाई प्रतियोगिताका अयोजन गुरुवार को किया गया।इस प्रतियोगिता में प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के लोगों ने अपना भैंस को उतारा।इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ जुली खृष्टमणी हेंब्रम भी पहुंची थी। प्रतियोगिता में पहुंचे जिप अध्यक्ष का क्लब के सदस्यों ने पारंपरिक आदिवासी रीति रिवाज से स्वागत माला पहनकर किया। भैंसा प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार सात हजार रूपये द्वितीय पुरस्कार बड़ा घड़ा एवं कई सांत्वना पुरस्कार था। मुख्य अतिथि ने प्रथम प्राइज छतरचुंवा के भैंसा के मालिक को बड़ा घड़ा एवं रामपुर के भैंसा को संतावना पुरस्कार से सम्मानित किया एवं कई भैंस को भी छोटे मोटे संतावाना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं मौके पर जिप अध्यक्ष ने झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न जन कल्याणकारी योजना एवं मईया सम्मान योजना सहित अन्य योजनाओं से संबंधित जानकारी लिया साथ ही जो योजना का लाभ नहीं ले रहे हैं योजना का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्लब के अध्यक्ष भीमसेंट मुर्मू, सिमोन बास्की, ग्राम प्रधान श्रीतन मुर्मू आदि ने सक्रिय रूप से कार्य किया।






