Search

October 10, 2026 11:14 am

बागबानी सखी दीदियों के लिए 13 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

राजकुमार भगत

पाकुड सोनाजोड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में जेएसएलपीएस के बागबानी सखी दीदियों के लिए 13 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। जिला कार्यक्रम प्रबन्धक जेएसएलपीएस निशिकांत नीरज, वरिष्ठ संकाय आरसेटी पाकुड़ अमित कुमार बर्धन और जिला प्रबन्धक सुभम कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निशिकांत नीरज ने दीदियों को स्वरोजगार करने की सलाह दी और जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रशिक्षण के महत्व को बताया। सुभम कुमार सिंह ने वानिकी पर तकनीकी जानकारी दी और बागवानी को आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण उपाय बताया। अमित कुमार बर्धन ने कहा कि हुनरमंद होना आवश्यक है और बागबानी सखी दीदी हुनर का उपयोग कर स्वालंबी बन सकती हैं। इस प्रशिक्षण में दीदियों को बागबानी के साथ-साथ विपणन, उदमी योग्यता, समय प्रबंधन, वित्तीय समावेशन, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, बैंकिंग, बीमा आदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में संकाय वापी दास, कार्यलय सहायक शिबू कुनाई और मोतीलाल साहा मौजूद रहे।

img 20240928 wa00422833031209215698660

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!