स्वराज सिंह
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में झालसा रांची के निर्देशानुसार नव चयनित पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद और सचिव अजय कुमार गुड़िया ने भी मार्गदर्शन दिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को न्याय प्रणाली, उनकी भूमिका, और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें आम लोगों के हितों के लिए निःस्वार्थ एवं समर्पित भाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया।
इस मौके पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को विभिन्न कानूनों से संबंधित जागरूक पुस्तिकाएं भी वितरित की गईं, जिनमें शामिल हैं:
- पारिश्रमिक अधिनियम 1976
- न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948
- भरण पोषण
- अंत राजकीय प्रवासी श्रमिक नियोजन तथा सेवा परिस्थितियों का विनियमन अधिनियम 1979
- कामगार दुर्घटना मुआवजा
- मोटर दुर्घटना मुआवजा
- कामकाजी महिलाओं के अधिकार
- गर्भ का चिकित्सक समापन गर्भपात एवं लिंग जांच गोद लेने का कानून
- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अधिकारों से संबंधित कानून
- प्रथम सूचना रिपोर्ट
- बाल श्रम प्रतिशत और विनियमन अधिनियम 1986 एवं बाल श्रम गिरवीकरण अधिनियम 1935
- बाल विवाह कानून
- बंधुआ मजदूरी एवं ठेका श्रम से संबंधित कानून
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को न्यायपालिका में अपनी भूमिका के बारे में जानकारी मिली और वे आम लोगों के लिए कार्य करने के लिए तैयार हैं।






