Search

April 30, 2026 5:47 am

ग्राम सभा के आयोजन हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक ने की समीक्षा।

सबकी योजना सबका विकास अभियान 2024 अंतर्गत ग्राम सभा एवं प्रखंड लिट्टीपाड़ा के छः पंचायतों में ग्राम पंचायत-सह- उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में की गई समीक्षा।

प्रशांत मंडल

जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर से प्राप्त निर्देश के आलोक में प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक आनंद प्रकाश के द्वारा सभी प्रखंड के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक, पं०रा०स्व० परि०, सभी लेखालिपिक-सह-कंप्यूटर ऑपरेटर एवं पीरामल फाउंडेशन के यंग फेलो के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर विभागीय पत्र द्वारा निर्धारित किए गए दिशा निदेश के अनुरूप ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रखंड लिट्टीपाड़ा के चयनित छः पंचायतों में ग्राम पंचायत-सह- उन्मुखीकरण/प्रशिक्षण कार्यक्रम के आयोजन हेतु सम्पूर्ण तैयारी 01 अक्टूबर तक पूर्ण करने एवं सभी प्रखंडों को पंचायत निर्णय ऐप पर सभी ग्राम पंचायतों का सभा शेड्यूल 30 सिंतबर तक करने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!