Search

April 30, 2026 4:27 am

खुशी चौपाल आयोजन: तनाव और डिप्रेशन के खिलाफ जागरूकता अभियान

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड के सिमपुर, काठशाला व बलियापतरा गांव में रविवार को खुशी चौपाल का आयोजन किया गया. वही खुशी चौपाल लाइफ केयर हॉस्पिटल (रांची) और खुशी क्लास के द्वारा गांवों में तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति के खिलाफ खुशी चौपाल का संचालन शिक्षक सह समाजसेवी सरोज पांडेय ने किया. वही सरोज पांडेय ने कहा कि तनाव हर घर को प्रभावित कर रहा है. आत्महत्या की घटनाएं बढ़ रही है. नकारात्मक घटनाओं की बाढ़ सी आ गई है. इनकी कारणों में जाएं तो आपको तनाव, डिप्रेशन ही दिखेगा. सकारात्मकता की खुशियों को खुद में समेटा व्यक्ति गलत कदम उठाता ही नहीं है. ऐसे परिस्थिति में हमें तनाव के खिलाफ खड़ा होना ही होगा. वही खुशी क्लास के संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि तनाव, डिप्रेशन, आत्महत्या की प्रवृत्ति से लड़ने का मजबूत हथियार है बौद्धिक मदद करना।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!