राष्ट्रीय पोषण माह का समापन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पोषण की दी गई।
अब्दुल अंसारी
प्रखंड अंतर्गत ढेकीडुबा आंगनबाड़ी केंद्र -2 में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह का समापन समारोह आयोजन हुआ । इस अवसर पर समारोह का उद्घाटन बाल विकास परियोजना सुपरवाइजर मंदोदरी देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।मोंगलबांध पंचायत अंतर्गत 11 आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एलिजाबेथ हेंब्रम,केरोलिन जस्मीन मरांडी ,गंगारानी पाल,सिलवंती सोरेन,सोनी देवी,सुलोचना देवी,सरसेलिना मुर्मू,मीना सोरेन,सलमा निगार, कोहिनूर बीबी ,तराना खातून आदि मौजूद थी। पोषण क्षेत्र के बच्चो का गोदभराई एवं अन्न प्रशान सुपरवाइजर मंदोदरी देवी द्वारा किया गया। वहीं गर्भवती एवं धात्री महिलाओ को खान पान की जानकारी दी गई। वहीं पौष्टिक आहार एवं हरी पत्तेदार साग सब्जियों का सेवन करने को लेकर प्रेरित किया गया । सही खान-पान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि सभी प्रकार के खनिज तत्वों से युक्त भोजन, हरी सब्जियां, दाल, अंडा, दूध, फल इत्यादि भोज्य पदार्थ बच्चों के भोजन में शामिल होनी चाहिए । नवजात शिशु को शीघ्र स्तनपान एवं छः माह तक के बच्चो को संपूर्ण स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही कुपोषित बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें कुपोषण चक्र से बाहर निकालने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के खान-पान पर विशेष ध्यान देने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केन्द्र लाने और स्वास्थ्य जांच करने को लेकर परामर्श दी गई । घर एवं मुहल्ले को स्वच्छ रखने को लेकर प्रेरित किया गया।





