Search

April 29, 2026 6:43 pm

रामगढ़ जिले में प्रतिबंधित मांस हुआ बरामद,तस्करी में शामिल महिला भी गिरफ्त में

रामगढ। बुधवार अहले सुबह रांची से नईसराय की तरफ जा रही मारुति 800 कार JH 01A 5060 से 80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुई। जिसकी जांच हेतु पुलिस ने फोरेंसिक लैब भेजते हुए कार चालक और सह यात्री को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ जिले में प्रतिबंधित मांस तस्करों को पुलिस की मदद से पकड़वाने वाले हिंदू रक्षा दल के दीपक मिश्रा ने नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया की उन्हें सूचना मिली थी की नईसराय में प्रतिबंधित मांस को खपाने के लिए लाया जा रहा है।जिसको पकड़ने के लिए उन्होंने अन्य हिंदू संगठन के लोगों से संपर्क कर केजीटी हॉस्पिटल के समीप स्थानीय निवासियों के साथ खड़े हो गए। अहले सुबह करीब 3:40 पर रांची से उक्त गाड़ी आती दिखी जिसे स्थानीय लोगों ने रोका।उक्त गाड़ी को नईसराय बस्ती निवासी 24 वर्षीय सरफराज आलम पिता मो.समीमुल्लाह चला रहा था और साथ में
एक लड़की सिमरन परवीन पिता मोहम्मद ऐजाज पता नई सराय बस्ती बैठी हुई थी। उक्त गाड़ी की जांच करने पर उसने बोरे में भरे हुए मांस पाए गए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!