रामगढ़। मायूखा फैमिली रेस्टोरेंट का रामगढ़ के शनिचरा बाजार स्थित जीडी मार्बल के समीप(ऊपर) हुआ भव्य उद्घाटन। इस रेस्टोरेंट का उद्घाटन रामगढ़ के जाने-माने शिक्षाविद सा राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति बी शाह द्वारा की गई। इस अवसर पर रामगढ़ के कई जाने-माने समाज सेवी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री शाह ने रेस्टोरेंट में मौजूद सुविधाओं की भूरि- भूरि प्रशंसा करते हुए इसे अब तक का रामगढ़ का सबसे बेहतरीन फैमिली रेस्टोरेंट बताया। उन्हें उन्होंने मौजूद सुविधा एवं उपलब्ध व्यंजनों की तारीफ की। इस अवसर पर रेस्टोरेंट की संचालिका उमा कुमारी ने ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर का भी ऐलान किया उन्होंने इस स्पेशल ऑफर के तहत शनिवार एवं रविवार को दो व्यंजन के आर्डर पर एक अतिरिक्त बिल्कुल मुफ्त देने की बात कही। वहीं कपल ऑफर के भी स्पेशल ऑफर उपलब्ध है। उद्घाटन के बाद पहले दिन ही रेस्टोरेंट में ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। आगामी दुर्गा पूजा के दौरान या रेस्टोरेंट रामगढ़ वासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है जहां विशेष ऑफर के तहत ग्राहकों को दर्जनों व्यंजन मिलने वाली है।









