Search

April 29, 2026 11:25 am

बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स लोडेड ट्रक जब्त

अवैध खनन व परिवहन को रोकने के लिए छापेमारी

सतनाम सिंह

पाकुड़: अवैध खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से मालपहाड़ी ओपी प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय ने गुप्त सूचना पर मालपहाड़ी थाना क्षेत्र से गुजर रहे एक बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स लदा ट्रक को जब्त किया है. ओपी प्रभारी ने संयुक्त रूप से बताया कि उन्हें रात के 12 बजे के करीब गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक स्टोन चिप्स लेकर बिना माइनिंग चालान के ही थाना क्षेत्र में प्रवेश किया है. जिस पर संज्ञान लेते हुए ओपी क्षेत्र के कई जगहों पर जांच शुरू की गयी. जांच के क्रम में बिना माइनिंग चालान के ट्रक (जेएच 16 ई 3595) को जब्त कर लिया गया.ओपी प्रभारी ने बताया कि जब्त ट्रक के विरुद्ध मालपहाड़ी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. बिना माइनिंग चालान के एक भी ट्रक का परिचालन किसी भी हाल में होने नहीं दिया जायेगा.

img 20241004 wa00408800716365568703553

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!