झामुमो युवा नेत्री ने पार्टी का पट्टा पहनाकर नये कार्यकर्ता का किया स्वागत
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत के डोमनाबंध मे रविवार को महेशपुर विधायक की पुत्री सह झामुमो के युवा नेत्री उपासना मरांडी ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान मे सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण शामिल हुए। डोमनाबंध गांव मे दिलीप कुमार के नेतृत्व मे भाजपा के लगभग 200 कार्यकर्ता झामुमो मे शामिल हुए। वही महेशपुर विधायक की पुत्री सह युवा नेत्री उपासना मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया।इस अवसर पर युवा नेत्री उपासना मरांडी ने कहा की भाजपा की सरकार ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की सरकार को हरेक तरह से तोड़ने का काम किया है लेकिन हर बार प्रस्थ हो चूका है। आज झारखण्ड सरकार की विकास कार्य को देखकर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा मे लोग शामिल हो रहे है। इस मौक़े पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, प्रखंड उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम,बाबुधन मुर्मू,हरेश अंसारी, अरशद अंसारी, मतीन अंसारी,संजय कुमार मुर्मू,सोनमुनी मोहली,फ्रांसिस टुडू,बाबूराम मोहली,सोलेमान टुडू,दिलीप मोहली,सोम मोहली,बिनोद हांसदा,बिमल मोहली,बबलू मोहली,मुन्ना मोहली,जोहान मोहली,सुंदरी टुडू,दुलु मोहली सागर भंडारी,जोगोसूरी मुर्मू,कोमल मोहली,सुरील मोहली,चारलेस मोहली चमेली मोहली, गोनोली किस्कू समेत सैकड़ो झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।






