Search

October 9, 2026 10:25 am

छात्रों ने ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल कर जिला का किया नाम रोशन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ के छात्रों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर ओलंपियाड परीक्षा 2023 में अद्भुत सफलता हासिल की है। लिट्टीपाड़ा के उत्क्रमित उच्च विद्यालय की छात्रा प्रिया रानी ने गणित विषय में प्रथम स्थान और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय राज प्लस टू पाकुड़ के छात्र वैभव आनंद ने सामाजिक विज्ञान में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।
झारखंड राज्य ओलंपियाड 2023 के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री झारखंड सरकार द्वारा प्रोजेक्ट बिल्डिंग धुर्वा रांची में सम्मानित किया गया। प्रिया रानी और वैभव आनंद को प्रशस्ति पत्र के साथ-साथ लैपटॉप भी प्रदान किया गया।
यह उपलब्धि न केवल छात्रों और उनके परिवारों के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे जिले के लिए भी एक उपलब्धि है। प्रिया रानी और वैभव आनंद की सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।

img 20241008 wa0020512020429261922761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!