Search

May 4, 2026 6:24 am

दुर्गापूजा में पुलिस अधिकारियों को विशेष सर्तकता बरतने का मिला निर्देश

पूजा के दौरान आपराधिक तत्वों पर नजर रखें : एसपी

सतनाम सिंह

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से दुर्गा पूजा व आगामी झारखंड विधान चुनाव 2024 के मद्देनजर
सख्ती बरतने का निर्देश दिया। एसपी ने थाना क्षेत्र के उपद्रवियों ,आदतन शरारती तत्वों व सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।उन्होंने विधि व्यवस्था का बेहतर ढंग से संधारण करने, नागरिक सुरक्षा को बढ़ाने तथा अपराध की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी द्वारा सितंबर माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गयी. कांडों की नियमित रूप से समीक्षा कर सभी स्तर पर पुलिस पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया. प्रतिवेदित कांडों के अनुपात में कम कांडों के निष्पादन को लेकर नाराजगी जतायी. कांडों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. इसके अलावा निष्पादित सभी कांडों में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट समर्पित करने, जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा अवैध कोयला, बालू व पत्थर का उत्खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध छापेमारी के समय पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल उपलब्ध कराने, थाना क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं जैसे लूट, डकैती,चोरी, छिनतई पर अंकुश लगाने, पेट्रोलिंग पार्टी को भ्रमणशील रहकर नियमित रूप से सघन जांच अभियान चलाने, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाने, वारंट कुर्की का निष्पादन करने, थाना में आने वाले फरियादियों की समस्याओं की अविलंब जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.एसपी ने बताया कि बीते 10 सितंबर को पाकुड़ जिला में आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के दौरान कुल 86 आवेदन प्राप्त हुवा था, जिसमे से प्राथमिकता के आधार पर कुल 83 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया है। शेष 03 आवेदनों की जांच की जा रही है।माह सितम्बर 2024 में प्रतिवेदित सभी कांडो का विस्तृत समीक्षोप्रांत लंबित कांडो का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।सभी पुलिस उपाधीक्षक व पुलिस निरीक्षक प्रभाग को लंबित सभी पर्यवेक्षण प्रतिवेदन एक सप्ताह के अंदर समर्पित करने का निर्देश दिया गया।अवैध कोयला, बालु,पत्थर के उत्खनन,परिवहन,भंडारण पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु जिला खनन पदाधिकारी,अंचलाधिकारी से समन्वय स्थापित कर नियमित रूप से छापामारी अभियान चलाने एवं उक्त अवैध कार्यों मे संलिप्त व्यक्तियों पर विधि समत आवश्यक कारवाई करने का निर्देश दिया गया।शहर में यातायात की व्यवस्था बनाए रखने एवं आए दिन हो रहे जाम की समस्या को दूर करने हेतु आवश्यक कारवाई करने का निर्देश थाना प्रभारी नगर एवं यातायात प्रभारी को दिया गया।लूट,डकैती,चोरी, छिनतई जैसे घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु नियमित रूप से एंटी क्राइम चेकिंग करने एवं बैंक,एटीएम व ज्वैलरी शॉप जैसे स्थानों के आस पास पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।सभी थाना प्रभारी को अपने स्तर से विशेष अभियान चलाकर लंबित वारंट,कुर्की का निष्पादन करने का आदेश दिया गया।दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडाल एवं जुलूस मार्ग के सभी संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के साथ सतर्कता बरतने एवं सभी सुरक्षात्मक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।वहीं पूजा पंडाल में चोरी व छेड़खानी जैसे घटनाओं पर निगरानी रखने हेतू पपर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने का आदेश दिया गया।साथ ही आगामी झारखंड विधान सभा चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों बलों के आवासन हेतु चिन्हित स्थानों पर पानी,शौचालय,बिजली इत्यादि की व्यवस्था एवं अन्य तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।इसके अलावा अंतरराज्य व अंतरजिला चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच चलाने का निर्देश दिया गया।इसके साथ थाना में आने वाले शिकायतकर्ता को बिना परेशान किए उनकी समस्या को प्रथमिकता के आधार पर सुनने एवं जांचोपरांत त्वरित निराकरण करने का आदेश दिया गया।

img 20241008 wa00395296902289189913409

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!