Search

April 29, 2026 3:59 am

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइबर फ्रॉड उसके प्रकार, रोकथाम और बचाव के उपाय एवं वित्तीय साक्षरता पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वित्तीय साक्षरता सलाहकार ने जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय के सभी कर्मियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी।‌

बजरंग पंडित

कार्यशाला के दौरान उपायुक्त मनीष कुमार ने विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इलेक्शन मोड में रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना टीम वर्क के चुनाव का सफल संचालन संभव नहीं है ऐसे में आवश्यकता है कि सभी लोग एक साथ एकजुट होकर अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। साथ ही उपायुक्त ने स्वीप कार्यक्रम के तहत सभी को वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप, सक्षम एप डाउनलोड कराया गया। सभी एप के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वित्तीय साक्षरता सलाहकार विनोद कुमार ने कहा कि यदि हम जागरूक रहें, लालच में न आएं और डरने की बजाय सावधानियां बरतें तो साइबर अपराधी न तो ठग सकेंगे और न ही निजता को प्रभावित कर पाएंगे. उन्होंने कहा कि बैंक वाले पासवर्ड या फिर खाते से संबंधित गोपनीय जानकारी नहीं पूछते हैं। विद्युत निगम के कर्मचारी अचानक रात में कनेक्शन नहीं काटते हैं। बिना डाले लॉटरी नहीं निकलती है और बेवजह पैसा आपके खाते में नहीं आ सकता है। सरकार का आपके खाते पर स्ट्रांग लॉक लगा है। वित्तीय साक्षरता के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।

साइबर फ्रॉड को कैसे रोकें

इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करते समय साइबर अपराध के प्रकारों और रोकथाम के बारे में जागरूक होना उपयोगकर्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिसके पास व्यक्ति, संगठन या सरकार के वेब खातों तक पहुंच है, उसे संदिग्ध गतिविधियों से सावधान रहना चाहिए। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया,परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक मुकुल राज, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पूर्ति समेत अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20241009 wa00104606170847706475947

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!