Search

April 29, 2026 2:55 am

हरियाणा एवं जम्मू के जीत पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर, बांटी मिठाई लगाई गुलाल।

राजकुमार भगत

पाकुड़। हरियाणा और जम्मू कश्मीर राज्य के विधानसभा चुनावों के सुखद नतीजों एवं हरियाणा में भाजपा की तीसरी बार ऐतिहासिक जीत के बाद पाकुड़, महेशपुर एवं लिट्टीपाड़ा तीनों विधानसभाओं में भाजपा ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इसी निमित्त बीते दिन देर शाम लिट्टीपाड़ा विधानसभा में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, महेशपुर विधानसभा में विधानसभा प्रभारी बलराम दुबें एवं पाकुड़ विधानसभा में पाकुड़ नगर के भगवान बिरसा चौक पर भी जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय एवं पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के संग अबीर-गुलाल के साथ उत्सव मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे भी फोड़ अपनी खुशियाँ जाहीर की एवं लड्डु व जलेबी बांटी गई। अमृत पांडये ने हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सम्मानित पदाधिकारियों के संग जम्मू कश्मीर एवं हरियाणा की जनता के साथ सभी देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा के सबसे अधिक वोट के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एवं 29 सीटों में जीत के साथ हरियाणा में भाजपा की प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार ऐतिहासिक जीत से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों के साथ हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं विकास कार्यो पर जम्मू कश्मीर, हरियाणा एवं देश की जनता का विश्वास दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। झारखंड में झामुमो-कांग्रेस एवं राजद की भ्रष्टाचारी ठगबंधन को हमारे समझदार एवं देशभक्त जनता-जनार्द्धन जड़ से उखाड़ फेंक भाजपा की सरकार बनाने जा रही है एवं दो-ढाई महीने बाद हमसभी फिर एक बार मिलकर पूरे धूमधाम से यहाँ जीत का उत्सव मनानेवाले हैं। दुर्गा मरांडी ने कहा कि यह जीत एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ने यह सुनिश्चित कर दिया है इस बार झारखंड हमारा है। बलराम दुबे को जात-पात एवं धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर लोगों ने भाजपा को वोट दिया देशहित में। मौके पर मीरा प्रवीण सिंह, सम्पा साहा, दानियल किस्कु, साहेब हांसदा, धर्मेन्द्र त्रिवेदी, रूपेश भगत, शाबरी पाल, सरिता मुर्मू, सुफल मरांडी,पंकज साहा हृदयानंद भगत,पास्टर सोरेन, मुख्तार सोरेन, जीतू सिंह, पवन भगत, रतन भगत, रामेसोल टुडू, सुनिल सोरेन, मुन्ना सोरेन, गणेश मंडल मिस्त्री सोरेन, नवनीत हेम्ब्रम, शिवचरण मालतो, किष्टू सोरेन, हिसाबी राय आदि उपस्थित रहे।

img 20241009 wa0017684734426052693172

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!