विभिन्न कोषांगों की समीक्षा कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश
आपसी समन्वय के साथ निर्वाचन से जुड़े कार्यों के निष्पादन में दिशा-निर्देशों का करें शत प्रतिशत अनुपालनः-जिला निर्वाचन पदाधिकारी
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में निर्वाचन से जुड़े कार्यों के सफल संचालन को लेकर सभी कोषांग के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन बुधवार देर शाम को समाहरणालय सभागार में किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न कोषांगों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों के अलावा कोषांगों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को लेकर सभी कोषांगों के अधिकारियों को निदेशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करे, ताकि सभी कार्य निर्धारित टाइम लाइन के अंदर पूर्ण हो। आगे उपायुक्त ने कोषांगों में प्रतिनियुक्त अधिकारियों व कर्मियों द्वारा किये जाने वाले विभिन्न कार्यों को अवगत कराया। इसके अलावा समीक्षा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अपने-अपने कोषांग से संबंधित बुक को साथ रखे एवं उसे पूरी तरह पढ़ लें। इससे सभी को चुनाव कार्याे को संपादित करने में काफी सहूलियत होगी। आगे उपायुक्त ने प्रशिक्षण कोषांग के वरीय पदाधिकारी को निदेशित किया कि सभी अधिकारियों व कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षण कैलेंडर ससमय तैयार करा लें, ताकि आवश्यकता अनुसार ससमय सभी प्रशिक्षण दिया जा सके। आगे उपायुक्त ने कार्मिक कोषांग, परिवहन कोषांग, पी0डब्ल्यु0डी0 कोषांग, ई०वी०एम० कोषांग, सामग्री कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, पोस्टल बैलेट कोषांग, मीडिया कोषांग, स्वीप कोषांग के अलावा वाहन कोषांग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। आगे उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेशित किया कि चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्यों हेतु वाहनों की उपलब्धता का आकलन करते हुए वाहन उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने सभी कोषांगों द्वारा निर्वाचन से जुड़े कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने निर्वाचन के दौरान किये जाने वाले सभी कार्यों को अच्छी तरह से समझते हुए निष्पादित करें किसी प्रकार की दुविधा को त्वरित अपने वरीय अधिकारियों व ईसीआई के मैन्युअल के माध्यम से दूर करने का प्रयास करें। आगे उपायुक्त ने जिले में शांतिपूर्ण निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त तरीके से निर्वाचन सम्पन्न कराने में अलग-अलग विभागों से किये जाने वाले कार्यों की बिन्दुबार समीक्षा करते हुए संबंधित कोषांगों के अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहन लाल मरांडी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजूर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह,विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी समेत अन्य कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे।






