Search

April 28, 2026 3:46 pm

सिंदूर खेला और भव्य विसर्जन जुलूस के साथ मां दुर्गा को दी गई भावभीनी विदाई

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड के मोंगला बांध दुर्गा मंदिर प्रांगण में एकादशी सोमवार को सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सिंदूर खेला के उपरांत जयकारा लगाते हुए मां दुर्गा की प्रतिमा को जुलूस के साथ हजारों महिला पुरुष सिंदूर खेला,अबीर, एवं बाजा के धुन नाचते गाते पर स्थानीय पंचायत परिसर मेला मैदान में स्थापित किया गया। जहां भव्य मेला का आयोजन हुआ। मेला में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों लोगो की उमड़ी भीड़ ने मेला का जम कर लुत्फ उठाया। इसके बाद शाम ढलने पर गाजे बाजे की धुन पर नाचते गाते हुए पूरे मोंगला बाँध गांव में प्रतिमा का भ्रमण के उपरांत मोड़ स्थित पाल पोखरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मां दुर्गा सहित सभी प्रतिमा की जय घोष के साथ तालाब में विसर्जन कर दिया गया। वहीं मेला में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार ने पूजा कमेटी के सदस्यों से मिलकर जरूरी दिशा निर्देश दिया साथ ही एसडीपीओ व थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह,एस आई मनोज कुमार महतो सहित अन्य विसर्जन जुलूस में शांतिपूर्ण विसर्जन को लेकर सजग दिखे। समाचार भेजे जाने तक विसर्जन जुलूस गांव की परिक्रमा कर रही थी।

img 20241014 wa00312384076876857975462
img 20241014 wa00329170580678780663502

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!