सतनाम सिंह
पाकुड़ के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा, सोशल मीडिया के माध्यम से आम मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करें। लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर योग्य मतदाताओं को मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स से अनुरोध किया कि वे मतदाताओं को जागरूक करते हुए उनका फोटो वोटर आईडी के साथ लेकर, रिल्स बनाकर, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर पोस्ट करें और @ceojharkhand @ECISVEEP को टैग करें।
Related Posts
Also Read: सहियाओं के लिए ढाल बने विधायक स्टीफन





