Search

October 8, 2026 1:04 pm

बालू का अवैध परिवहन पर अंचल अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए किया ट्रैक्टर जप्त।

बजरंग पंडित

पाकुड़ के अंचलाधिकारी भागीरथ महतो ने सोमवार को एक ट्रैक्टर (नंबर JH16C 0483) को अवैध बालू परिवहन के आरोप में जप्त किया। ट्रैक्टर चालक ने रुकने के लिए कहे जाने पर गाड़ी खड़ी कर भागने की कोशिश की, लेकिन अंचलाधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जप्त कर लिया और प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस और प्रशासन अवैध बालू परिवहन पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इस मामले की जांच मालपहाड़ी पुलिस कर रही है। पुलिस ने कहा है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी भागीरथ महतो ने कहा कि अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। पाकुड़ पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की कोई भी जानकारी पुलिस को दें।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!