प्रशांत मंडल
जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा सीटों के लिए 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले नामांकन की तैयारी के लिए समाहरणालय और अनुमंडल में मॉक ड्रिल किया। इस दौरान 100 मीटर की परिधि से लेकर नामांकन दाखिल तक की सभी गतिविधियों का सुचारु अभ्यास किया गया। डमी कैंडिडेट के रूप में नामांकन की प्रक्रिया भी कराई गई, जिससे नामांकन प्रक्रिया में कोई समस्या न हो। उप विकास आयुक्त और तीनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी इस मॉक ड्रिल में उपस्थित थे। यह अभ्यास नामांकन प्रक्रिया को सुगम और पारदर्शी बनाने के लिए किया गया।





