Search

April 27, 2026 10:29 pm

इबारुद्दीन शेख़ व सिद्दिकि शेख ने किया रक्तदान

राजकुमार भगत

पाकुड़ । पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज स्थित धूलियान डायगनोस्टिक हेल्थ एंड केयर सेंटर (डी डी एच) में इलाजरत सदर प्रखंड के मनीरामपुर निवासी रिजिया खातून उम्र 20 जो गर्भवती है। शरीर मे खुन कि कमी होने के करना इलाज नही हो पा रहा था । डॉक्टर ने दो यूनिट्स बी पॉजिटिव रक्त समूह चढ़ाने के लिए कहा। मरीज के परिजन ने खून के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के सक्रिय सदस्य नवाज शरीफ से सम्पर्क किया। नवाज ने समूह के सक्रिय सदस्य सदर प्रखंड के मनीरामपुर ग्राम निवासी इबारुद्दीन शेख एवं सिद्दीक शेख से संपर्क किया जिसमें इबारुद्दीन शेख एवं सिद्दीक शेख ने रक्तदान करने के लिए तैयार हो गए और दोनों रक्तदाता ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर ब्लड बैंक पहुंच कर बारी – बारी से रक्तदान किया। रक्तदाता इबारुद्दीन शेख एवं सिद्दीक शेख ने कहा की जरूरत पड़ने पर हर तीन महीने मे रक्तदान करूंगा और युवा वर्ग से भी अपील की आपलोग भी समय – समय पर रक्तदान करते रहे। मौके पर समूह के सक्रिय सदस्य नवाज शरीफ मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!