राहुल दास
लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू का अभिनंदन किया गया। मालदा बंगाल के सांसद खगेन मुर्मू और विधानसभा प्रभारी दुर्गा मराण्डी ने कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाग लिया। सांसद खगेन मुर्मू ने कहा, “हेमंत सोरेन की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है और राज्य के लोगों को लूट रही है। हमें इस सरकार को हटाकर भाजपा की सरकार बनानी होगी। उन्होंने आगे कहा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, लेकिन राज्य सरकार ने आदिवासियों के हित में कोई कार्य नहीं किया। भाजपा ने देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद पर आदिवासी द्रौपदी मुर्मू को बैठाकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी दुर्गा मराण्डी, पार्टी प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू, जिला अध्यक्ष अमृत पांडे, विवेकानन्द तिवारी, किस्तु मराण्डी, सुमित्रा मराण्डी, हिसाबी राय सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।







