बजरंग पंडित
पाकुड़ में छठ पूजा की व्यवस्थाओं को देखने के लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई संबंधी कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया, ताकि सफाई का कार्य समय पर पूरा हो सके। इस दौरान उन्होंने घाटों पर साफ-सफाई, जल की व्यवस्था, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे छठ पूजा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करें।







