अब्दुल अंसारी
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महेशपुर एसडीपीओ विजय कुमार के नेतृत्व में आईटीबीपी कंपनी के जवानों ने गुरुवार को पाकुड़िया सहित मोंगलाबांध , लकड़ापहाड़ी एवं बालकों गांव में फ्लैग मार्च किया। इसके पूर्व पाकुड़िया पहुंचने पर आईटीबीपी कंपनी के जवानों का एसडीपीओ ने ब्रीफिंग किया । मौके पर साथ में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित अन्य सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे।







