Search

May 4, 2026 4:25 pm

आयुष स्वास्थ्य शिविर में 140 मरीजों की जांच, दवा वितरण।

तोफिक राज

पाकुड़ के आयुष ग्राम इलामी में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बिपिन चंद्र गुप्ता के निर्देश पर आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 140 मरीजों का जांच कर दवा वितरण किया गया। विभिन्न रोगों जैसे सर्दी-खांसी, बुखार, हड्डी दर्द, पेट दर्द, किडनी पथरी, पीलिया, त्वचा रोग, शुगर, ब्लड प्रेशर, थायराइड, मासिक धर्म, सफेद सावृ, पैरालिसिस, सांस संबंधित रोगों का जांच किया गया। आयुष पदाधिकारी डॉ आबू तालिब शेख ने बताया कि आयुष पारंपरिक और वैज्ञानिक पद्धति है, जो सभी रोगों को ठीक करने में कारगर है। यह दवाएं बिना दुष्प्रभाव के रोगियों को ठीक करने में मददगार हैं। डॉ शेख ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए रहन-सहन, संतुलित खान-पान और नियमित योग करने के लिए जागरूक किया।1000054033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!