Search

March 25, 2026 12:18 am

राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और पद पूजा का आयोजन।

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड़) में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर विद्यालयों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड और पद पूजा का आयोजन हुआ। पीएम श्री बालक मध्य विद्यालय हिरणपुर और उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनाथपुर में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर कार्यक्रम मनाया।

कार्यक्रम में छात्रों ने शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया, सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पद पूजा की। प्रभारी प्रधानाध्यापिका एलिजाबेथ केरकेटा, डॉली शील, रीमा शील तिवारी, पूनम रानी, सुषमा दास, सुनीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।

दीपावली के अवकाश के कारण यह कार्यक्रम बुधवार को आयोजित किया गया। कक्षा तीन से 12 तक के सभी छात्रों ने अपने-अपने विद्यालय स्तर पर उल्लास और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। IMG 20241030 WA0019

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर