Search

April 26, 2026 11:39 pm

छठ पर्व: जिलेभर में भक्ति मय माहौल, खरीदारी प्रारंभ, प्रशासन सतर्क।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सूर्य उपासना का महापर्व छठ नहाय खाय के साथ जिलेभर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में प्रारंभ हो गया है। छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी सतर्क है । आज खरना के साथ ही खरीदारी भी प्रारंभ हो गई है। घर तो घर सड़कों पर भी छठ मैया के गीतों से पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है। छठ को लेकर फलो टोकरियों सूपो की दुकानें सज गई है। लोग खरीदारी प्रारंभ कर दिया है। प्रारंभ में लोगों ने छठ हेतु बड़ा टोकरी, डाला, सूप एवं नारियल की खरीदारी कर रहे हैं। धोया हुआ शुद्ध गेहूं पीसा रहे हैं। डाभ नींबू, सुपाड़ी आदि गोटा सामान की खरीदारी प्रारंभ हो गई है। कुछ लोग टोकरी के बदले पीतल के कटवत एवं पीतल के सुप भी खरीद रहे हैं। छठ पर्व के मद्देनजर कद्दू 70 से ₹80 पीस बिका। वही नारियल 50 से 60 रुपया, डाला 300 से ₹500 रुपए में बिक रहा है। सभी सब फलों के मूल्य महंगे हो गए हैं।

घाटों की साफ सफाई पुरी सज्जा अंतिम दौर पर

अगर शहरी क्षेत्र की बात करें तो नगर परिषद की ओर से घाटों की साफ सफाई कराई गई है। इसके अलावा पूजा समिति ने भी अपनी ओर से सफाई की है। शहर के चर्चित काली भाषण पोखर, टीनबांग्ला पोखर , कॉलेज रोड अकाडी पोखर, तलवाडंगा स्थित भट्टा पोखर, ठाकुर बाड़ी , शिव शीतला मंदिर ,सिंधी पड़ा, रेलवे कॉलोनी, कल पोखर , तांती पाड़ा , कलिकापुर , शहर कोल, बागती पाड़ा, साधुपोखर , आदि की साफ सफाई अंतिम दौर पर है। ऊंची ऊंची तोरण द्वार बनाए गए हैं। घाटों के आसपास विद्युत सज्जा की गई है। आकर्षक प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। छठ घाट से लेकर बाहर सड़कों तक लाइटिंग की पूरी व्यवस्था की गई है। काली भाषण पोखर में आतिशबाजी की विशेष व्यवस्था की गई है। छठ पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह बढ़ गई है। बहुत सारी महिलाएं आज खरना के दिन गंगा स्नान कर पूजा का प्रारंभ करेंगे। वहीं प्रशासन की ओर से डीजे बजाने पर रोक है। जिला प्रशासन ने समस्त जिले वासियों से शांतिपूर्ण छठ पर्व मनाने को लेकर आग्रह किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!