सतनाम सिंह
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रूप से विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित पाकुड़ जिला में होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर पाकुड प्रखंड स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हिरणपुर प्रखंड के बिंदाडीह स्थित बूथ संख्या 156 मतदान केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय गमहरिया बूथ संख्या 155, मध्य विद्यालय केंदुआ बूथ संख्या 162, मीडिल स्कूल कालाझोर बूथ संख्या 154 का निरीक्षण किया। जिसमें उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक द्वारा मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। इन सुविधाओं में दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैम्प, मतदाताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था, शौचालय, आवश्यक बेंच, कुर्सी व टेबल की व्यवस्था, महिला व पुरुष मतदाताओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल हैं।
मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, डीपीआरओ, बीडीओ एवं डीपीएम ई-पंचायत समेत अन्य उपस्थित थे।






