Search

April 26, 2026 7:24 pm

छठ पूजा को लेकर सरकारी मवेशी हाट कर्मियों को दी गई निर्देश

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड): छठ पूजा को लेकर अंचलाधिकारी सह सरकारी मवेशी हाट अधीक्षक मनोज कुमार ने कार्यरत कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मवेशी हाट अधीक्षक ने निर्देश देते हुए कहा कि गुरुवार को छठ पूजा है। वही साप्ताहिक मवेशी हाट भी है। हाट में कार्यरत कार्यालय कर्मी , राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देश दी जाती है कि छठ पूजा को देखते हुए मवेशियों को हाट के एक नम्बर गेट से निकालने नही दिया जाएगा। सभी मवेशियों को दो नम्बर गेट से निकाला जाएगा। इस कार्य को लेकर अंचल निरीक्षक विकास कुमार बास्की को सात अक्टोबर के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया जाता है। जो हाट में समय समय पर निरीक्षण कार्य करेंगे। बताते चले कि हिरणपुर के छठ घाट मुख्य सड़क किनारे स्थित है। जिसमे गुरुवार को व्यापारियों द्वारा काफी संख्या में मवेशियों को सड़क से ले जाया जाता है। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से यह कदम उठाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!