सैकडों भाजपा सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थामा झामुमो का दामन
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के रोलाग्राम पंचायत के पराधाबल्लमपुर गांव में बुधवार को इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने जनसंपर्क अभियान चलाया।जनसंपर्क अभियान के दौरान राधाबल्लमपुर गांव में राजेश रविदास एवं जागीर रविदास के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी के समक्ष झामुमो का दामन थामा । वही इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया ।हेमंत सोरेन सरकार की विकास कार्यों को देखते हुए पार्टी में लोग शामिल हो रहे है । इस मौके पर इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्यासी प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने संबोधन में हेमंत सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में कई जन कल्याणकारी योजना लागू किया एवं मईया सम्मान योजना लाकर हर गांव की बेटी और महिलाओं को सम्मान के साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनाने का भी काम किया है और अगले महीने से यह राशि 1000 से बढ़कर अब 2500 सौ रूपये महिलाओ को मिलेगी। निश्चित रूप से गांव की महिलाएं, बेटियों को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में यह कारगर योजना साबित होगी। इसके साथ साथ अनेक प्रकार की सरकार की अहम कार्यों का जिक्र किया जिसमे गरीबों को अबुआ आवास,बिजली बिल माफी एवं 200 यूनिट फ्री, सर्वजन पेंशन, दो लाख तक ऋण माफी, सड़क ,बेहतर शिक्षा आदि तरह का योजना लाए इसके लिए फिर से हेमंत सोरेन जी को झारखंड के मुख्यमंत्री बना कर जनता की हित के ओर अधूरे योजनाओं को पूरा करने लिए फिर से मौका देने की अपील किया। इसके लिए 20 नवंबर को 3 नंबर पर तीर धनुष पर वोट दे कर हेमंत सोरेन जी का हाथ मजबूत करने की बात कही।इस मौके प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू , सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम सहित सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे ।






