सतनाम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम ने बरहरवा प्रखंड के विभिन्न गांवों में चुनावी जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां उन्होंने जनता से मुलाकात की और गठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को सम्मान, पेंशन, मैया सम्मान योजना, 200 यूनिट फ्री बिजली, किसानों का ऋण माफी और अबुवा आवास योजना का उल्लेख किया। निसात आलम ने जनता से अपील की कि वे 20 नवंबर को ईवीएम क्रमांक 2 के बटन हाथ छाप पर वोट करें और उन्हें भारी मतों से विजय दिलाएं। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार गरीबों की सरकार है और जनता के हित में काम करती है। इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता और हजारों ग्रामीण मौजूद थे। निसात आलम ने जनता का समर्थन मांगते हुए कहा कि गठबंधन सरकार की वापसी से झारखंड में बेहतर योजनाएं लागू होंगी।






