कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम के निर्देशन में जनसंपर्क अभियान तेज, आजसू पार्टी छोड़कर कई नेता कांग्रेस में शामिल।
राजकुमार भगत
पाकुड विधान सभा में कांग्रेस मजबूती के साथ खड़ी है एवं जनता का खुला समर्थन देखने को मिल रहा है,इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी निशात आलम की लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिसको लेकर कांग्रेस प्रदेश महासचिव तनवीर आलम एवं पूरी कांग्रेस टीम के द्वारा पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है एवं सरकार के द्वारा किए गए विकास के कार्यों को बताया जा रहा है और सरकार बनने के बाद विकास के ऐसे कार्य होने है जो जनता के हित में होंगे। झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव तनवीर आलम के निर्देशनुसार प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल के अध्यक्षता में पाकुड़ जिला कांग्रेस कार्यालय में पंचायत झिकरहाटी पूर्बी के कांकडबोना,जमतला से आए हुए जाईदुल शेख , जहांगीर सेख, अब्दुल लतीफ, मुक्लेश्वर शेख, मुस्तकीम शेख सहित अंसारुद्दीन सेख ने जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष अमीर हम्ज़ा, जिला सचिव असलम अंसारी के उपस्थिति में आजसू पार्टी छोड़ कर कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण की।मोके पर फरमान अली , गुलाम रसूल, अब्दुल बासीर,आसराफुल हक, नोजरुल सेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे I







