बजरंग पंडित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ठहराव एवं एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज की समीक्षा की और सभी सुविधाओं को ससमय दुरूस्त करने का निर्देश दिए। विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के सफल संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ 20 नवम्बर को होने वाले चुनाव की समीक्षात्मक बैठक किया। इस बैठक में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के ठहराव एवं एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज की समीक्षा की और सभी सुविधाओं को ससमय दुरूस्त करने का निर्देश दिए। इस बैठक में मतदान केंद्र स्तर पर न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं (एएमएफ) की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मियों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने सभी मतदान केंद्रों पर निम्नलिखित मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रत्येक मतदान केंद्र में दिव्यांगजन की सुविधा हेतु रैंप की उचित मरम्मती, सभी मतदान केंद्रों पर लाईटिंग, साफ-सुथरे शौचालय की व्यवस्था, सभी केंद्रों पर बिजली और पानी की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि ये सभी व्यवस्थाएं जल्द से जल्द भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुसार पूरी की जाएं। सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों को उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मतदान करने की शपथ दिलाई। इसके अलावा उपायुक्त ने लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी को पोस्टल बैलेट मतदान करने के बाद कॉफी मग देकर सम्मानित किया। मौके पर विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, बीडीओ संजय कुमार, डीपीएम ई-पंचायत आनंद प्रकाश, थाना प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।






