Search

April 26, 2026 1:29 pm

विधायक के समक्ष बीजेपी सहित अन्य पार्टी‎ के सैंकडों कार्यकर्ता‎ओं ने थामा झामुमो का दामन।

इकबाल हुसैन

पाकुडिया:- महेशपुर के लोकप्रिय‎ विधायक सह झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी जी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी (पिंकी) के समक्ष उनके पाकुडिया स्थित आवासीय कार्यालय में महेशपुर एवं पाकुडिया से पहुंचे‎ हुए बीजेपी सहित अन्य पार्टी‎ के दर्जनों कार्यकार्ताओं ने मुखिया अनीता हेम्ब्रम,उमर अली के नेतृत्व में झामुमो पार्टी का दामन थामा। शामिल होने वालों‎ मे मुख्य रूप से मनोज मरांडी,धोनेशल हेम्ब्रम,कटीज किस्कू,नरेश हेम्ब्रम,संदीप मुर्मू,राम मुर्मू,रूबीलाल टुडू,उकील सोरेन,राहुल सोरेन,अब्दुल रहमान,रिफाईल मुर्मू,ताहिर अंसारी,सलमा हेम्ब्रम,इसराईल मियां,कालेश्वर मरांडी,कबीर मियां, बाबुराम मरांडी,फिलोमन मरांडी,आबुल अंसारी,अजय मरांडी सहित अन्य थे। सभी को विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी एवं युवा नेत्री उपासना मरांडी,केन्द्रिय कमेटी सदस्य देबीलाल हाँसदाक्, ने झामुमो पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी‎ में स्वागत किया।इस अवसर पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने कहा कि आप सब का पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।आज से आप सब झामुमो परिवार के सदस्य‎ है। हर एक कार्यकर्ता‎ मेरे लिए‎ एक समान है आप सब का जब भी मेरी जरूरत‎ पड़े कोई‎ काम पड़े बेझिझक मेरे पास आए मै हर कदम आप सब के साथ खड़ा रहुंगा। यह चुनाव लोकतंत्र की लड़ाई है और यह लड़ाई हमें हर हाल में जितनी है। झामुमो का आंदोलन का पुराना इतिहास रहा है। सामने विधानसभा चुनाव है इस चुनाव में हम सब को मिलकर बीजेपी को सत्ता में आने से रोकना है। बीजेपी वालों के पास धनबल है तो हम झामुमो वालों के पास जनबल है। आप सब अपने अपने पंचायत‎,गाँव और बुथ पर मन लगाकर काम करें अवश्य ही झामुमो पार्टी की जीत होगी और झारखंड के सत्ता में दोबारा से गरीब गुरबों का भला चाहने वाला हेमंत सोरेन की सरकार बनेगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा,मईनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,निवारन मरांडी,कालीदास टुडू,हारून रशीद,अब्दुल बनीज,नेगार अंसारी,अख्तर आलम,नेजाम अंसारी,अकबर अली,वसीम अंसारी, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

img 20241108 wa00604816223445992011660

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!