प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई उत्साहवर्धक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें रंगोली कार्यक्रम, मिट्टी का दीप प्रज्वलित करने और हाथों में कैंडिल लेकर स्लोगन करने के साथ-साथ गगनचुंबी आकाश द्वीप (स्काई लालटेन) को आसमान में उड़ाया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने उपस्थित मतदाताओं और स्वीप कर्मियों को लोकतांत्रिक मूल्यों की संवर्धन हेतु मतदान करने की शपथ दिलाई। यह कार्यक्रम लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) विधानसभा निर्वाचन 2024 के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था।






