Search

April 26, 2026 10:34 am

उपायुक्त ने किया ईवीएम व वीवीपैट कमीशनिंग का निरीक्षण

राजकुमार भगत

पाकुड़। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने बाजार समिति गोकुलपुर में चल रहे ईवीएम व वीवीपैट मशीन की कमिशनिंग कार्य का जायजा लिया। विदित हो कि लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रयुक्त होने वाले ईवीएम व वीवीपैट मशीन के कमिशनिंग का कार्य बाजार समिति गोकुलपुर हटिया में विधानसभा क्षेत्रों का कमिशनिंग किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्ट्रांग रूम में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सावधानी, सजगता व कुशलतापूर्वक अच्छी तरह मशीनों की जांच कर लें। किसी भी तरह की शंका होने पर अपने वरीय से सम्पर्क कर तत्काल समाधान करें। इस दौरान सम्बंधित आरओ, कार्यपालक दंडाधिकारी विकास कुमार त्रिवेदी समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!