Search

April 26, 2026 9:18 am

पाकुड़: एनडीए प्रत्याशी अजहर इस्लाम और समर्थकों पर हमला, कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप

बजरंग पंडित पाकुड़।

पाकुड़। शनिवार की देर शाम को पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी और समाजसेवी अजहर इस्लाम के साथ मारपीट की घटना हुई। जानकारी के अनुसार, अजहर इस्लाम एक निजी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने निजी अंगरक्षक और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कोटलपोखर से पाकुड़ लौट रहे थे, तभी रास्ते में उनके साथ मारपीट की गई। अजहर इस्लाम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके निजी अंगरक्षक, समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला किया। उन्होंने कहा कि कोटलपोखर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक से लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना को अंजाम दिया। अजहर ने इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की “गुंडागर्दी” करार देते हुए कहा कि उनके कार्यकर्ताओं को डराने और धमकाने का प्रयास किया गया है। अजहर इस्लाम ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र की मर्यादा के खिलाफ बताया और कहा कि वे किसी भी डर से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता पाकुड़ की जनता के हक और विकास के लिए मजबूती से खड़े हैं, और अन्याय के खिलाफ लड़ने का उनका संकल्प अटूट है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!