Search

April 26, 2026 6:41 am

जनसेवा के संकल्प के साथ महेशपुर में उतरे भाजपा प्रत्याशी नवनीत हेंब्रम, जनता से कमल खिलाने की अपील।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया। महेशपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी और पूर्व डीएसपी नवनीत हेंब्रम ने सोमवार को पाकुड़िया प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनता से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मोंगला बांध, बोलको, राजदाहा, सिहलीबोना, महेशकट्टा, दलदली, फुलझिंझरी, धोवना, गनपुरा, बड़ा सिंगपुर, बेनाकुड़ा, लखीजोल, गोपालपुर, खजुरडंगा सहित करीब डेढ़ दर्जन गांवों में बैठकें कीं और महेशपुर विधानसभा में भाजपा के समर्थन में वोट देने का आग्रह किया। नवनीत हेंब्रम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से उन्होंने सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दिया और लोगों के बीच आकर सेवा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा, “आप सभी का आशीर्वाद मेरे उद्देश्य को सफल बनाएगा। महेशपुर विधानसभा से भाजपा को समर्थन दें और क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन में सहयोग करें।” इस अवसर पर संजीव भगत, दीपक साहा, कार्तिक पाल, विमला बेसरा, गोपाल राय, हृदयानंद भगत, बृजमोहन चौबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

img 20241111 wa00448514856261795094450

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!