Search

April 26, 2026 3:52 am

महेशपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे जेनरल ऑब्जर्वर एस सुंदरम

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को जेनरल ऑब्जर्वर एस सुंदरम पाकुड़िया प्रखंड पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सोमनाथ बनर्जी से चुनाव तैयारियों का हाल जाना। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्रिटिकल मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एस सुंदरम ने प्राथमिक विद्यालय राधानगर (बूथ संख्या 306), उत्क्रमित उच्च विद्यालय बन्नोग्राम (बूथ संख्या 303, 304), उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसंतपुर (बूथ संख्या 236), प्राथमिक विद्यालय सरला (बूथ संख्या 238), उत्क्रमित मध्य विद्यालय बंगाबारी (बूथ संख्या 305), पंचायत भवन पलियादाहा (बूथ संख्या 276), मध्य विद्यालय डोमनगरिया (बूथ संख्या 301, 302), उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जुगुरिया (बूथ संख्या 243), मध्य विद्यालय गणपुरा (बूथ संख्या 288), पंचायत भवन गणपुरा (बूथ संख्या 289), प्राथमिक विद्यालय धोबना (बूथ संख्या 285), उत्क्रमित उच्च विद्यालय फुलझिंझरी (बूथ संख्या 254, 255) समेत कई अन्य मतदान केंद्रों पर सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं, जैसे बिजली, पानी, शौचालय, रैंप, और साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि मतदान कक्ष में दो दरवाजों की सुविधा हो ताकि मतदान सुचारू रूप से संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सोमनाथ बनर्जी, बीपीआरओ त्रिदीप शील और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। इसके अलावा, उन्होंने राधानगर चेकपोस्ट, पाकुड़िया और गणपुरा चेकपोस्ट का निरीक्षण भी किया। बीडीओ को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही, उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से क्रिटिकल और वल्नरेबल मतदान केंद्रों की स्थिति पर जानकारी ली और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बीएलओ सुपरवाइजर को हिदायत दी कि सभी मतदाताओं को समय पर मतदान पर्ची उपलब्ध कराई जाए।

img 20241112 wa00627627541395444719074

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!