अक्षय कुमार
रामगढ़। राधा गोविन्द विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में झारखंड सरकार के स्वर्गीय उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। शोक सभा में विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारीगण, शिक्षकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके निधन को समाज एवं शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी. एन. साह ने अपने संबोधन में कहा कि सुदिव्य कुमार का निधन अत्यंत दुखद एवं अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य, साहस एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।

शोक सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





