Search

April 20, 2026 7:41 am

क्षय रोग से बचाव हेतु निकल गया प्रभात फेरी।

राजकुमार भगत

पाकुड़। जन जागरण कर टीवी जैसे घातक बीमारी को जड़ मूल से नष्ट किया जा सकता है। इसे लेकर बुधवार को मध्य विद्यालय लिट्टीपाड़ा में स्वास्थ विभाग के वरिष्ठ टीवी पर्यवेक्षक कालेश्वर टुडू और पिरामल स्वास्थ्य से गांधी फेलो अफ़रोज़ आफरीन के संयुक्त तत्वाधान में क्षय रोग से बचाव हेतु सामूदायिक जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। लोगों को क्षय रोग होने के कारण बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। ताकि लोग जागरुक हो सके और टीवी जैसे घातक बीमारी से बच सके। मौके पर पिरामल स्वास्थ से प्रोग्राम लीडर मो सानिफ अंसारी ,प्रधानाचार्य अजीत कुमार मंडल एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थी ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!