Search

April 20, 2026 6:09 am

नियमों का उल्लंघन करने पर 29 वाहनों से 1,98,185 रुपये का वसूला गया जुर्माना।

सतनाम सिंह

उपायुक्त पाकुड़ के निर्देश पर जिला अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान पाकुड़ थाना क्षेत्र के मालपहाड़ी, हिरनपुर-महेशपुर, कोटालपोखर के सड़क मार्गों पर परिवहन होने वाले व्यावसायिक वाहनों की जांच के लिए आयोजित किया गया था। इस जांच अभियान में कुल 29 वाहनों की जांच की गई, जिनमें से कई वाहन नो एन्ट्री, ओवर लोड, बॉडी अल्टरेशन और अन्य उल्लंघनों में शामिल पाए गए। इन वाहनों से जुर्माने की राशि के तौर पर कुल 1,98,185 रुपये ऑनलाइन इ-पॉस मशीन से ऑन लाइन चालान निर्गत की गई। जिला अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ ने जिला के सभी वाहन स्वामी और चालकों से अपील की है कि वे जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित समयानुसार नो एन्ट्री, अवैध परिवहन, वाहन बॉडी अल्टरेशन न करें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई वाहन स्वामी या चालक इन नियमों का उल्लंघन करता है, तो उन्हें अतिरिक्त दंड की राशि वसूलने के साथ-साथ जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना करने को लेकर कठोर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!