Search

September 21, 2026 11:32 pm

बिष्टुपुर में बिजली संकट खत्म, उपासना मरांडी की पहल पर लगा नया ट्रांसफार्मर।

इकबाल हुसैन

महेशपुर: प्रखंड की रामपुर पंचायत अंतर्गत बिष्टुपुर गांव में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट का समाधान हो गया। 25 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बच्चों की पढ़ाई से लेकर पेयजल व्यवस्था और रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे थे।
ग्रामीणों ने अपनी समस्या झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के समक्ष रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर लगाने की पहल की। इसके बाद विभाग ने गांव में नया 25 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया। ट्रांसफार्मर चालू होते ही बिष्टुपुर में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। उपासना मरांडी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए वे आगे भी हरसंभव प्रयास करती रहेंगी। नया ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने पहल के लिए उपासना मरांडी के प्रति आभार जताया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!